साधना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साधना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

बोधि वार्ता में आपका स्वागत है।

।। नमस्कार ।।

बहुत से साधकों की मुझसे मार्गदर्शन लेने की इच्छा जताई है। मुझे प्रसन्नता होगी यदि मैं आपकी किसी प्रकार सहायता कर सकूँ। सभी सेवाएं निशुल्क हैं और सदा निशुल्क रहेंगी। 

ज्ञानमार्ग की साधना कैसे आरम्भ करें ? आपके पास कई विकल्प हैं :

बुधवार, 28 दिसंबर 2016

स्व का रहस्यमय जीवन



एंड्रॉयड जोन्स द्वारा

यह आध्यात्मिक जीवन का रहस्य है: यह समझाना कि मैं आत्मा हूँ, शरीर नहीं हूँ, और यह संपूर्ण ब्रम्हांड अपनी सभी गतिविधियों, अच्छाईयों - बुराईओं के साथ केवल चित्रों की एक श्रृंखला है , जिसका मैं साक्षी मात्र हूँ।
- स्वामी विवेकानंद


पिछले लेख में हमने देखा कि अस्तित्व में होने वाली अनुभवक्रिया के परिणामतः स्व या स्वयं उभरता है।  अनुभवक्रिया अस्तित्व में एक लय या नाद की तरह है, पानी पर लहरों के उतार  चढ़ाव की तरह है। स्व भी इसकी एक लहर है, और कुछ नहीं, ज़रा सा बदला रूप है।  सारांश में, स्व अस्तित्व ही है , बाकी सारी चीजों की तरह .... तथापि यह अस्तित्व का अत्यधिक शुद्ध रूप है , अन्य रूपों की तुलना में। यह कह सकते हैं कि यह अस्तित्व से बस एक ही कदम दूर है।